सुबह उठकर नंगे पैर से पैदल चलने पर शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह पैदल चलने से शरीर को क्या-क्या फायदे होते हैं?
सुबह के समय वॅाकिंग करने से ब्लड से कोलेस्ट्रॅाल कम होता है। इसके अलावा सही कलेस्ट्रॅाल को बढ़ाता है। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
वॅाकिंग करने से शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी फायदा होता है। इससे दिमाग की सोचने समझने की क्षमता बढ़ जाती है।
रोजाना वॅाकिंग करने से जोड़ों में चिकनाहट आ जाती है। यह घुटनों की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मदद करता है।
सुबह उठकर वॅाकिंग करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। ऐसा करने से तनाव को दूर करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं।
नींद न आने की समस्या होने पर वॅाकिंग करना चाहिए। मार्निंग वॅाक करने से अच्छी नींद आती है।
अगर आप कैलोरी घटाना चाहते हैं तो सुबह आधा घंटा तक पैदल चलें। इससे मोटापा भी कम होगा।
दिमागी तनाव को दूर करने के लिए रोजाना सुबह पैदल चलना चाहिए। यह दिमाग को स्वस्थ भी रखता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ