लस्सी पीने के 5 फायदे


By Mahak Singh18, Mar 2023 03:15 PMjagran.com

लस्सी

गर्मी के मौसम में लस्सी पीने का मजा ही कुछ और है, इसे पीने से आप बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

लस्सी में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-डी, फॉस्फोरस, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

लस्सी पीने के फायदे

आइए जानते हैं गर्मियों में लस्सी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

हड्डियां मजबूत

लस्सी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एसिडिटी

जिन लोगों को गर्मियों में एसिडिटी की समस्या रहती है, वे लस्सी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट को ठंडक मिलती है।

डिहाइड्रेशन

अगर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या है, तो आप लस्सी का सेवन कर सकते हैं।

ऊर्जा

लस्सी में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

इम्युनिटी बूस्ट

लस्सी में मौजूद लैक्टिक एसिड और विटामिन-डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ