घर में इस चांदी की मूर्ति रखने से फटाफट आता है पैसा


By Ashish Mishra08, Dec 2024 08:02 PMjagran.com

घर में रखने वाली चीज

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इससे धन की कमी भी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि घर में किस चांदी की मूर्ति को रखने से धन लाभ होता है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की संभावना रहती है।

धन के लिए क्या रखें?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे घर में रखने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होने लगती है।

मोर की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, घर में चांदी के मोर की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से धन का आवागमन बना रहता है और धन लाभ होते हैं।

वास्तु दोष होता है दूर

अगर आप वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो घर में चांदी के मोर की मूर्ति रखें। इससे दोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

घर में इस मूर्ति को रखने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ, परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तरक्की के योग बनते हैं।

विवाह में आ रही बाधा को होगी दूर

अगर आप विवाह में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो घर में चांदी के मोर की मूर्ति रखें। इससे शादी में आने वाली बाधा दूर होने लगती है।

मोर की मूर्ति कहां रखें?

वास्तु के अनुसार, घर में मोर की चांदी की मूर्ति को दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ होता है। इस मूर्ति को तिजोरी में भी रख सकते हैं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ