तुलसी के पौधे के पास रखें यह 1 चीज, फिर देखें चमत्कार


By Ashish Mishra03, Mar 2024 11:10 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास क्या रखना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।

तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखना

तुलसी के पास शालिग्राम रखना बेहद शुभ माना जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। इससे जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

कई लोग जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।

घर में सुख-समृद्धि

कई बार घर में कलह का सामना करते रहते हैं। इसे दूर करने के लिए तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

शालिग्राम को इस दिशा में रखें

तुलसी के शालिग्राम भगवान को रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। शालिग्राम को तुलसी की पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

रोजाना स्नान कराएं

शालिग्राम को घर में रखने के बाद रोजाना स्नान कराना चाहिए। इस दौरान तुलसी का पत्ता और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए।

रोगों से छुटकारा

अगर आप स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों तुलसी के पौधे के पास शालिग्राम को रखना चाहिए। ऐसा करने से सारे रोग दूर होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

घर में पेड़-पौधे लगाने की दिशा और अध्यात्म से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ