बेड पर रखें यह 1 चीज, बदल जाएगी जिंदगी


By Ashish Mishra22, Nov 2024 10:00 PMjagran.com

बेड पर शुभ चीजें रखना

कई लोगों को रात में सोते समय डरावने सपने दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए वास्तु का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि बेड पर क्या रखने से जिंदगी बदलने लगती है?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बेड पर मोर पंख रखें

वास्तु के अनुसार, बेड पर तकिए के नीचे मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में कई बदलाव दिखने लगते हैं।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

नकारात्मक ऊर्जा का सामना करने वाले लोगों को बेड पर मोर पंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

डरावने सपने से छुटकारा

रात में सोते समय बेड पर मोर पंख रखने से रात में डरावने सपने नहीं आते हैं। इसके अलावा, रात में बेहतर नींद आती है और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

वैवाहिक जीवन में मधुरता

बेड पर मोर पंख रखे से वैवाहिक जीवन जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है। वहीं, परिवार में लड़ाई-झगड़े भी नहीं होते हैं।

नहीं होती है धन की कमी

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो बेड पर मोर पंख जरूर रखें। ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

कार्य में मिलती है सफलता

कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो सोते समय तकिए के नीचे मोर पंख रख लें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

घर में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ