वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय घर-परिवार की खुशहाली और आर्थिक तरक्की के लिए खास माने जाते हैं।
वास्तु शास्त्र के जानकार आर्थिक तरक्की के लिए कपूर के उपायों को बेहद कारगर मानते हैं।
कपूर के सही इस्तेमाल से न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध करता है, बल्कि आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए भी इसका उपाय कारगर साबित होता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि तिजोरी में अगर आप कपूर रखते हैं तो इससे क्या होता है। आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप अपार धन लाभ चाहते हैं तो कपूर के एक छोटे टुकड़े को तिजोरी में रख दें।
वास्तु के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से धन लाभ के कई योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी नियंत्रण में रखने का काम करता है। जिससे आर्थिक हानि नहीं होती है।
ऐसे में अगर आप भी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल या अपार धन पाना चाहते हैं तो तिजोरी में कपूर रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com