बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगा यह 1 तेल


By Farhan Khan08, Jun 2024 02:10 PMjagran.com

अंगूर

अंगूर कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-सी से भरपूर होने के कारण यह कई समस्याओं से राहत दिलाता है।

अंगूर के बीज

अंगूर के बीज भी पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करने से बालों को ढेरों फायदे मिलते हैं।

अंगूर का बीज का तेल बालों में इस्तेमाल करना

आज हम आपको बताएंगे कि अंगूर के बीज का तेल बालों में इस्तेमाल करने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

खुजली से निजात

अंगूर के बीज का तेल अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण सिर की त्वचा को आराम देता है और हल्की मालिश की मदद से खुजली और परेशानी से राहत दिलाता है।

बाल रूखे और बेजान

धूप-धूल और मिट्टी अक्सर आपके बालों की चमक कम कर देती हैं। इसकी वजह से बाल अक्सर रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं।

बाल होंगे चमकदार

अंगूर के बीज का तेल नेचुरल हेयर कंडीशनर के रूप में काम करने की क्षमता रखता है, जो आपके बालों को चमकदार बनाने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

अंगूर के बीज के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे बालों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

बालों को टूटने से बचाएं

इन दिनों कई लोग कमजोर और टूटते-गिरते बालों की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में अंगूर के बीज का तेल इस समस्या में असरदार साबित होगा।

अगर आप भी बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो यह तेल जरूर लगाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com