तुलसी के बीज खाने से मिलेंगे ये बड़े फायदे


By Farhan Khan01, Jul 2025 01:26 PMjagran.com

तुलसी के बीज होते हैं हेल्दी

तुलसी धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जाती है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वहीं, तुलसी के बीज भी शरीर को निरोग रखने की क्षमता रखते हैं।  

तुलसी के बीज खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना तुलसी के बीज खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।  

तुलसी के बीजों में मौजूद पोषक तत्व

तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इन बीजों का स्वाद अखरोट जैसा होता है।  

पेट रहेगा चकाचक

तुलसी के बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को अच्छा रखने का काम करता है। ऐसे में आपको रोजाना इन बीजों का सेवन कर सकते हैं। आपको काफी आराम मिलेगा।

मसल्स होगी स्ट्रांग

अगर आप अपनी मसल्स को स्ट्रांग बनाए रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी के बीज खाने चाहिए। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स के लिए काफी लाभकारी माना जाता है।  

डायबिटीज में लाभकारी

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में तुलसी के बीज शामिल करने चाहिए। इन बीजों में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं।

होगा वेट लॉस

जो लोग मोटापा जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन लोगों को एक बार तुलसी के बीजों पर विचार करना चाहिए। इन बीजों को खाने से धीरे-धीरे कैलोरी बर्न होने लगती है।  

दिल रहता है हेल्दी

दिल का ख्याल रखने के लिए तुलसी के बीजों से बढ़िया कोई चीज नहीं मानी जाती क्योंकि तुलसी के बीजों में मौजूद  एंटी-ऑक्सीडेंट दिल की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com