सदियों से त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। त्रिफला चूर्ण में आंवला, हरड़ और बहेड़ा आदि शामिल होता है। यह चूर्ण सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप त्रिफला चूर्ण अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
त्रिफला चूर्ण में विटामिन-सी, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, थियामिन, नियासिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि रोजाना त्रिफला चूर्ण खाने से आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान है, तो इसके लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन किया जा सकता है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो वजन को तेजी से घटाता है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, तो डाइट में विटामिन-सी से भरपूर त्रिफला चूर्ण शामिल करें।
जिन लोगों का गर्मियों में अक्सर पेट खराब रहता है, उन्हें एक बार त्रिफला चूर्ण खाना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है।
त्रिफला चूर्ण एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की सूजन को घटाने का काम करता है। आपको भी यह चूर्ण खाना चाहिए।
रोज त्रिफला चूर्ण खाने से आपके शरीर को शानदार फायदे मिल सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com