अंजीर भिगोकर खाने से क्या होता है?


By Akshara Verma06, Mar 2025 02:30 PMjagran.com

भीगे अंजीर खाने के लाभ

अंजीर को खाने से सेहत में कई तरह के फायदे होते है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, आयरन और कई विटामिन्स पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं रोज भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

हड्डियां को मजबूत करने में मददगार

अंजीर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, यह बड़ी-बड़ी बीमारियों से शरीर को बचाता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रण

अंजीर ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। साथ ही, यह दिल की समस्याओं के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

अगर आप भीगे हुए अंजीर को डेली खायेंगे तो यह आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही, शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है।

पाचन तंत्र को मजबूत करना

अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ कब्ज जैसी बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।

वजन में कमी

मोटे लोगों को रोज सुबह भीगे अंजीर खाने चाहिए, जिससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिलती हैं। साथ ही, अंजीर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं, जिससे लोगों को खंभे समय तक भूख नहीं लगती।

त्वचा में निखार

अंजीर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। साथ ही, चेहरे की झुर्रियों और दाग धब्बों में भी कमी करते हैं।

ऐसी और जानकारी के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit:FreePik