तिल दिखने में छोटे होते हैं, ये सेहत के लिए भी उतने ही लाभदायक माने जाते हैं। तिल को खाने की अलग-अलग डिश में इस्तेमाल किया जाता है। इनका स्वाद भी लाजवाब होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में तिल खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
तिल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, सेसामोल, सेमिनोल, विटामिन-बी6, विटामिन-ई, पोटेशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप दिल संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको तिल खाने चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
आज के समय में हड्डियों से जुड़ी परेशानियां होना बेहद आम बात है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको तिल खाने चाहिए। ये कैल्शियम का रिच सोर्स होते हैं।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को जड़ तक स्ट्रांग बनाने में तिल अहम भूमिका निभाते हैं। ये विटामिन-सी से भरपूर होते हैं।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए तिल से बढ़िया कोई चीज नहीं है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
हालांकि, गर्मियों में तिल का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा खाने से बॉडी का तापमान बिगड़ सकता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com