लिवर को निरोग रखने के लिए जरूर खाएं यह हरी सब्जी


By Farhan Khan16, Jul 2025 02:23 PMjagran.com

लिवर होता है हेल्दी

लिवर हमारे शरीर के अहम भागों में से एक माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने में मददगार माना जाता है।

लिवर के लिए खाएं यह हरी सब्जी

आज हम आपको एक ऐसी हरी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिससे आपका लिवर लंबे समय तक हेल्दी रहेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

तोरई की सब्जी में मौजूद पोषक तत्व

हम आपको तोरई की सब्जी के बारे में बता रहे हैं। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-ए और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लिवर के लिए खाएं तोरई की सब्जी

अगर आप अपने लिवर को हेल्दी बनाए रखना चाहते है, तो ऐसे में आपको तोरई की सब्जी खानी चाहिए। इसमें लिवर को हेल्दी रखने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं।

आयरन की कमी होगी पूरी

जो लोग रोजाना तोरई की सब्जी खाते हैं, तो इससे उनके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होती क्योंकि इस सब्जी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको तोरई की सब्जी खानी चाहिए। यह सब्जी विटामिन-सी से भरपूर होती है।

दिल रहेगा हेल्दी

दिल को हेल्दी को रखने के लिए तोरई की सब्जी किसी अमृत से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल को मजबूत रखने का काम करता है।

आंखों के लिए बेस्ट

आज के इस डिजिटल युग में आंखों को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में आंखों के लिए आपको विटामिन-ए से भरपूर तोरई की सब्जी जरूर खानी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com