आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते अधिकतर लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। हालांकि इसके लिए तमाम तरह के उपाय भी आजमाए जाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे आटे की रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे डाइट में शामिल करने से आपकी स्किन में निखार आ सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको रागी के आटे के बारे में बता रहे हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों को डाइट में रागी की रोटी शामिल करनी चाहिए। इसमें विटामिन-ई होता है और विटामिन-ई स्किन के लिए अच्छा होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रागी की रोटी खानी चाहिए। इसमें पोटेशियम होता है।
अगर आपकी हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है, तो इसके लिए आपको रोजाना रागी को रोटी खानी चाहिए। इस रोटी में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है। उन लोगों को सुबह और शाम रागी की रोटी खानी चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो आपके पेट को चकाचक रखता है।
आपको रागी की रोटी खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इस रोटी को लिमिट में खाएं। इसे अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com