आयुर्वेद में पत्थरचट्टा के पत्ते को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। पत्थरचट्टा को चमत्कारी पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा न केवल अपनी हरी-भरी पत्तियों से घर को सजाता है, बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी देता है।
पत्थरचट्टा के पत्ते का इस्तेमाल कई तरह की औषधियां बनाने के लिए किया जाता है। इसकी पत्तियां कई बीमारियों की रामबाण दवा मानी जाती है।
अगर आप अब तक पत्थरचट्टा के फायदे के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए जानते हैं पत्थरचट्टा खाने से क्या होता है।
अगर पत्थरचट्टा के नियमित सेवन किया जाए, तो यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही, ये दिल को हेल्दी और नसों को रिलैक्स करता है।
पत्थरचट्टा किडनी स्टोन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसकी पत्तियों का रस रोजाना सुबह खाली पेट पीने से स्टोन को धीरे-धीरे खत्म करने में मदद करता है।
अगर आपकी त्वचा पर मुंहासे, दाग-धब्बे या झाझया हैं, तो पत्थरचट्टा आपकी त्वचा को चमकदार और साफ बनाने में मदद करता है।
पत्थरचट्टा की पत्तियों के इस्तेमाल से घाव और जलन में राहत पा सकते है। इसके लिए पत्ती को गर्म करके घाव पर लगाएं।
महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत दिलाता है यह पौधा। अगर आप मासिक धर्म के दौरान इसका सेवन करते हैं, तो यह दर्द को कम करता है।
पत्थरचट्टा का सेवन आप भी जरूर करें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva