महिलाओं को इन बीमारियों से बचाती हैं मोरिंगा


By Farhan Khan10, Jul 2025 12:14 PMjagran.com

मोरिंगा होती है हेल्दी

मोरिंगा की अगर हम बात करें, तो इसे आयुर्वेद की दुनिया में किसी जादुई जड़ी-बूटी से कम नहीं माना जाता। ये पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती है, जो बड़े से बड़ा रोग आसानी से दूर कर सकती है।

मोरिंगा महिलाओं के लिए होती है रामबाण

आज हम आपको बताएंगे कि अगर महिलाएं मोरिंगा का सेवन करती हैं, तो उन्हें किन बीमारियों से निजात मिल सकती हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मोरिंगा में मौजूद पोषक तत्व

मोरिंगा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।

पीरियड्स से राहत

महिलाओं को हर महीने होने वाली पीरियड्स की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में मोरिंगा की मदद से आप इससे राहत पा सकते हैं। इसमें आयरन और कैल्शियम होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

मोरिंगा कैल्शियम से भरपूर होती है और कैल्शियम हड्डियों को लोहे जैसा बनाने का काम करता है। ऐसे में महिलाओं को सुबह और शाम मोरिंगा का सेवन करना चाहिए।

मेनोपॉज में लाभकारी

मेनोपॉज में मोरिंगा काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए जाने जाते हैं। महिलाएं मोरिंगा जरूर खाएं।

मिलेगी एनर्जी

अगर महिलाएं अपनी डाइट में मोरिंगा शामिल करती हैं, तो इससे उनकी एनर्जी में इजाफा हो सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन पाया जाता है।

स्किन संबंधी परेशानी से निजात

मोरिंगा स्किन के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं। इसमें विटामिन-ई और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन संबंधी परेशानियों को दूर रखता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com