शरीर को रोगों से बचाने के लिए औषधीय युक्त पदार्थों को खाना चाहिए। आइ जानते हैं कि शहद और लौंग एक साथ खाने से क्या फायदे होते हैं?
शहद में विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट गुण और फैटी एसिड पाया जाता है। वहीं, लौंग में भी एंटीबैक्टीरियल गुण होता है जो शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है।
अगर आप खांसी-जुकाम की समस्या का सामना कर रहे हैं तो गुनगुने पानी में 2-3 लौंग को डालकर उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पी लें। इससे खांसी दूर होने लगती है।
गले में दर्द होने या सूजन की समस्या होने पर शहद के साथ लौंग खाना शुरू कर दें। इससे सूजन कम होने लगती है और दर्द से भी राहत मिलता है।
अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों एक चम्मच शहद में लौंग मिलाकर खाना चाहिए। इससे तेजी से मोटापा घटने लगता है।
लौंग में एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे शहद में मिलाकर खाने से स्किन पर पनपने वाले बैक्टीरिया खत्म होने लगते हैं और स्किन ग्लो करने लगती है।
शहद में लौंग मिलाकर खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे लोगों को शहद के साथ लौंग खाना चाहिए। इससे पाचन बेहतर होने लगता है और कब्ज जैसे परेशानी भी दूर होने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त पदार्थों के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ