कई औषधीय गुणों से भरपूर मसूर की दाल हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होती है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से शरीर को कौन-से फायदे होते हैं?
इसमें मैग्नीशियम, फाइबर और आयरन और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो पाचन समेत कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।
इसे दान को खाने से सेहत में कई सकारात्मक बदलाव दिखने लगते हैं। कई बीमारियों को दूर करने में मसूर की दाल बेहद फायदेमंद होती है।
मसूर की दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इसे खाने से ज्यादा देर तक पेट भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती है। इसे खाने से वजन कम होने लगता है।
मसूर की दाल में फाइबर होता है, जो पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, गैस और अपच की जैसी समस्या होने का भी खतरा कम रहता है।
मसूर की दाल खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। इसके साथ ही, हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कम रहता है।
मसूर की दाल में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। अपने आप को फिट रखने के लिए मसूर की दाल खा सकते हैं।
मसूर की दाल एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। यह शरीर को इंफेक्शन होने से भी बचाने में मददगार है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ