ज्वार एक ऐसा अनाज है, जो गेहूं से कई ज्यादा बेहतर होता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इसे खाने के 7 फायदे।
ज्वार ग्लूटेन फ्री होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। साथ ही, यह ग्लूटेन से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद होता है। यह शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता हैं।
ज्वार में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही, फाइबर कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
ज्वार में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। यह वेजिटेरियन लोगों के लिए एक अच्छा प्रोटीन स्रोत हो सकता है।
ज्वार में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
ज्वार में फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जो वजन कम करने में मदद कर सकती है। ज्वार का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है।
ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
ज्वार में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ज्वार का सेवन करने से हृदय रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है।
इन फायदों का आनंद लेने के लिए आप ज्वार का सेवन करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva