आयुर्वेद में कई सारी ऐसी औषधि होती है, जो सेहत के किसी रामबाण से कम नहीं मानी जाती। हरड़ इन्हीं में से एक है। इसमें विटामिन-सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना हरड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए हरड़ का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।
जिन लोगों में शरीर में अक्सर खून की कमी रहती है। उनके लिए हरड़ अच्छा माना जाता है। यह आयरन से भरपूर होता है और आयरन खून की कमी को पूरा करता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए हरड़ खाएं। इसमें पोटेशियम होता है।
डायबिटीज के मरीजों को हरड़ डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को मेंटेन करने का काम करता है।
पेट संबंधी परेशानियों से राहत के लिए हरड़ का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है और फाइबर पेट को अच्छा रखने का काम करता है।
गठिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें जोड़ों में तेज दर्द होने लगता है। इस बीमारी में हरड़ आपके काम आ सकता है। यह गठिया के दर्द को कम कर सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com