रोजाना 1 हरा सेब खाने से क्या होता है?


By Farhan Khan12, Jun 2025 12:26 PMjagran.com

सेब होता है हेल्दी

सेब खाना सेहत के लिए बेस्ट माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं। आप लाल सेब तो खूब खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी हरा सेब खाया है?

हरा सेब खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 1 हरा सेब खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

हरे सेब में मौजूद पोषक तत्व

हरा सेब विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, फोलेट, पॉलीफेनोल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।  

हड्डियां हो जाएंगी मजबूत

जिन लोगों की हड्डियां वीक रहती है। उन लोगों को अपनी डाइट में हरा सेब शामिल करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए हरा सेब जरूर खाएं। यह सेब पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।

इम्यूनिटी में रामबाण

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप हरा सेब खा सकते हैं। इसमें विटामिन-सी होता है।

आंखें रहेंगी हेल्दी

आंखों की रोशनी को दुरुस्त रखने के लिए आपको हरा सेब खाना चाहिए। इसमें विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों को हेल्दी रखने का काम करता है।

पेट संबंधी परेशानियों से राहत

जो लोग पेट संबंधी परेशानियों से अक्सर जूझते रहते हैं। उनके लिए हरा सेब गुणकारी साबित हो सकता है। इस सेब में फाइबर होता है।  

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com