मूंगफली तेल में बने खाना खाने के फायदे


By Akshara Verma22, Aug 2025 12:00 PMjagran.com

मूंगफली तेल में बने खाने के फायदे

सभी महिलाएं ज्यादातर खाना सरसो के तेल में बनाना पसंद करती हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि मूंगफली के तेल में बना खाना हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाता हैं। यह पौष्टिक और हेल्दी तेलों में से एक है, जो खाने के स्वाद को भी बढ़ा देता हैं।

हेल्दी हार्ट

मूंगफली तेल में फैटी एसिड पाया जाता है, जो हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, यह हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

वजन में कमी

क्या आप जानते हैं मूंगफली के तेल बना खाना आपके वजन में कमी लाता हैं। साथ ही, इसमें फैटी एसिड पाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसी के साथ यह भूख को भी कंट्रोल करता हैं।

कैंसर से बचाव

मूंगफली तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई के गुण पाए जाते है, जो शरीर को कैंसर से बचाव करता है। साथ ही, यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

हेल्दी त्वचा और बालों

भोजन में विटामिन-ई की कमी पुरी करने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल करें। इसे खाने से त्वचा और बालों में चमक आती हैं।

पाचन तंत्र में मजबूती

क्या आप जानते हैं मूंगफली तेल में फैटी एसिड पाया जाता हैं, जिसे खाने से पाचन तंत्र में मजबूती आती हैं। साथ ही, यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता हैं।

इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद

मूंगफली तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते है, जो इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, यह बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों की सेहत के लिए अच्छा होता हैं। इस तेल में बनाए खाने से शरीर में बीमारियां भी कम होती है।

दिमाग में तेजी

दिमाग को तेज करने के लिए आप सरसों के तेल की जगह मूंगफली के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से यह आपके ध्यान को मजबूत बनाता हैं।

आप हेल्दी स्वास्थ्य के लिए मूंगफली के तेल का उपयोग करें। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva