इन लोगों को सुबह जरूर खाना चाहिए दही


By Farhan Khan22, Sep 2023 12:09 PMjagran.com

दही

भारतीय खाने में दही का काफी महत्व है। मान्यता है कि शुभ काम करने से पहले दही खाना जरूरी है।

टेस्टी डिशेज

दही का इस्तेमाल कर कई तरह की टेस्टी डिशेज भी तैयार की जाती है। दही की लस्सी, छाछ, रायता आदि लोग खूब पसंद करते हैं।

पोषक तत्व

दही में पोटेशियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

दही खाने के फायदे

ऐसे में आइए जानते हैं कि दही खाने से पेट के अलावा शरीर को और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

दही खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपके दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। दही खाने से गठिया का खतरा कम होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

पोषक तत्वों से भरपूर दही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करने में मददगार है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में कारगर है।

दिल रहता है स्वस्थ

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए दही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। जिससे आपका दिल सुरक्षित रहता है।

वेट लॉस में मदद

वेट लॉस डाइट में भी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com