लौंग शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से मन फ्रेश रहता है। आइए जानते हैं कि लौंग को खाने से शरीर को कौन से फायदे होते हैं?
लौंग में कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इन तत्वों में फास्फोरस, मैंग्नीशियम, जिंक और आयरन शामिल है।
लौंग में विटामिन सी और विटामिन के की मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो शरीर के लिए लाभदायक होता है।
लौंग में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होता है। इसका सेवन करने से खांसी की समस्या दूर होती है।
लौंग में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इस सोने से पहले खाने पर इम्यूनिटी मजबूत होती है।
इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होता है। इसका सेवन करने से दांत के अंदर मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं जिससे दांतों को आराम मिलता है।
लौंग में युजेनॅाल नामक तत्व पाया जाता है। जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से लिवर से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लौंग का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा यह पेट को भी साफकरने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ