ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ये हमारे शरीर को को लंबे समय तक निरोग रखने का काम करते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में काजू भी शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप शहद में भीगे काजू रोजाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
काजू में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन- बी6, विटामिन-ई, विटामिन-के, मैग्नीशियम, जिंक, लोहा, और तांबा, फास्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
शहद में कार्बोहाइड्रेट, ग्लूकोज, प्रोटीन, विटामिन, खनिज, फ्लेवोनोइड्स, फेनोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं।
जो लोग शहद में भीगे काजू का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी मसल्स जड़ से मजबूत हो सकती है क्योंकि इन दोनों चीजों में प्रोटीन होता है।
शहद और काजू दोनों विटामिन-ई से भरपूर होते हैं और विटामिन-ई स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको रोजाना शहद में भीगे काजू खाने चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां भी वीक होने लगती है। हड्डियों के लिए शहद में भीगे काजू किसी अमृत से कम नहीं है। इनमें मौजदू कैल्शियम हड्डियों को मजबूत रखता है।
हालांकि आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना है कि शहद में भीगे काजू ज्यादा न खाएं। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है। सीमित मात्रा में ही खाएं।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com