आटे से चोकर निकाल देने से पोषक तत्व भी निकल जाते हैं। आइए जानते हैं कि चोकर वाले आटे की रोटी खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
जो लोग चोकर वाले आटे की रोटी खाते हैं, उन्हें सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, कई रोग भी दूर होने लगते हैं।
चोकर वाले आटे की रोटी खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। इसे खाने से आंतों में चिपका हुआ मल या गंदगी बाहर निकल जाती है। इसके साथ ही, पेट फूलने की समस्या भी नहीं होती है।
चोकर खून में मौजूद इम्यूनोग्लोब्यूलीन्स की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे इम्यूनिटी भी बढ़ने लगती है। यह टीबी जैसी बीमारी से भी लड़ने में मददगार है।
चोकर युक्त आटे की रोटी खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा नहीं रहता है। इसे खाने से मोटापा भी कम होने लगता है।
चोकर वाले आटे में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप मोटापे की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चोकर वाली रोटी आपके लिए कारगर हो सकती है।
रोजाना चोकर वाले आटे की रोटी खाने से पाचन से जुड़ी कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं और पेट साफ रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ