जौ की रोटी के साथ गुड़ खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan07, Aug 2025 06:00 AMjagran.com

जौ की रोटी होती है हेल्दी

शरीर को हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग के आटे से बनी रोटियां खाई जाती है। इनमें जौ की रोटी भी शामिल है। माना जाता है कि यह रोटी पोषक तत्वों का भंडार होती है।

जौ की रोटी के साथ गुड़ खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जौ की रोटी के साथ गुड़ खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जौ की रोटी में मौजूद पोषक तत्व

जौ की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

गुड़ में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गुड़ में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, जिंक, कॉपर, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई और फ्रुक्टोज जैसे पोषक तत्व होते हैं।  

खून की कमी होगी पूरी

अगर आप जौ की रोटी के साथ गुड़ का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी हो सकती है। इसमें आयरन पाया जाता है।

हड्डियां होंगी जड़ से मजबूत

जौ की रोटी और गुड़ दोनों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होती है। ऐसे में दोनो को रोजाना एक साथ खाने से आपकी हड्डियां जड़ तक मजबूत हो सकती है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए जौ की रोटी और गुड़ एक साथ खा सकते हैं। ये दोनों चीजें पोटेशियम का रिच सोर्स होती है।

जौ के साथ गुड़ लिमिट में खाएं

हालांकि आपको जौ के साथ गुड़ खाते हुए इसकी मात्रा का खास ख्याल रखना है। आपको इसे लिमिट में खाना है। ज्यादा खाने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com