अश्वगंधा का सेवन करने से दूर होते हैं कई रोग


By Ashish Mishra24, Feb 2024 01:06 PMjagran.com

अश्वगंधा का उपयोग

इसमें कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि अश्वगंधा सेवन करने से कौन से रोग दूर होते हैं?

अश्वगंधा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसे खाने से तनाव की समस्या दूर होने लगती है।

बेहतर नींद आना

एक शोध के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होने लगती है। रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीना चाहिए।

शरीर के फ्री रेडिकल्स से बचाना

अश्वगंधा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। इसे खाने से फ्री रेडिकल्स से छुटकारा मिलता है। इससे मोतियाबिंद की समस्या भी दूर होने लगती है।

बाल को सफेद होने से बचाना

अक्सर लोगों का बाल समय से पहले सफेद होने लगता है। ऐसे लोगों को अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इससे समय से पहले बाल का सफेद होना बंद होने लगता है।

पेट की समस्या से छुटकारा

पेट से जुड़ी समस्या का सामना करने वाले लोगों को अश्वगंधा चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसे गुड़ में मिलाकर पीने से पेट के कीड़े खत्म होने लगते हैं।

खांसी से बचाव

अगर आप खांसी से परेशान हैं तो अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए। इसके उपयोग से पुरानी से पुरानी खांसी दूर होने लगती है।

अश्वगंधा खाने के तरीके

इसे पानी, शहद और घी में मिलाकर सेवन करना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अश्वगंधा के कैप्सूल और चाय का भी उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूजा करने और उसे खाने के तरीके को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagra.com के साथ