अक्सर लोग सफेद तिल का सेवन करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखते हैं। आइए जानते हैं कि रोज 1 चम्मच सफेद तिल खाने से क्या फायदे होते हैं?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें पर्याप्त मात्रा कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन बी1 और फाइबर होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
सफेद तिल में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ ही, जोड़ों में होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।
सफेद तिल में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना 1 चम्मच सफेद तिल खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और पेट साफ रहता है।
सफेद तिल में प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
सफेद तिल में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन स्ट्रेस और एंग्जायटी को दूर करने में मदद करते हैं। इसे खाने से रात में बेहतर नींद आती है।
मोटापे का सामना करने वाले लोगों के लिए सफेद तिल फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ