घी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसे दाल में डालकर इस्तेमाल किया जाता है, वहीं रोटी में लगाकर भी इसे खाया जाता है।
इसका इस्तेमाल सिर्फ खाने के साथ में ही नहीं किया जाता, केवल घी का सेवन भी किया जा सकता है। घी का सेवन खाली पेट करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।
घी का खाली पेट सेवन स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहती है और फाइन लाइन्स और झुर्रियां नहीं होती हैं।
वहीं खाली पेट घी का सेवन करने से ड्राई स्किन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद तत्व स्ट्रेस को कम करते हैं।
खाली पेट घी का सेवन करने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। जोड़ों की सूजन से भी राहत मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
खाली पेट घी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, इससे कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि घी का सेवन करने से वजन बढ़ता है लेकिन सही समय पर इसका सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
घी का सेवन खाली पेट करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं। खाली पेट इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
इसके अलावा घी बालों के लिए भी हेल्दी होता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM