रोज सुबह 1 सेब खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra10, Mar 2025 05:30 AMjagran.com

सेब का सेवन करना

अक्सर लोग सेब का सेवन करते हैं। इसे खाने शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि रोज सुबह 1 सेब खाने से क्या फायदे होते हैं?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

सेब में पाए जाने वाले पोषक तत्व

इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और जिंक होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

सेब में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से कब्ज समेत पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, पेट साफ रहता है।

वजन को कंट्रोल करना

सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे तेजी से वजन कम होने लगता है। इससे मोटापा भी कम होने लगता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

सेब में मौजूद फाइबर, पोटेशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हैं। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सेब का Glycemic Index कम होता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ता नहीं है। रोज सुबह 1 सेब खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण होता है।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ