गर्मियों में गर्म पानी पीने के 5 फायदे


By Ashish Mishra13, Jun 2025 05:30 AMjagran.com

गर्म पानी पीना

कई लोग गर्मियों में गर्म पानी पीते हैं। इससे शरीर में कई तरह के बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में गर्म पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

ठंडा पानी पीने के नुकसान

अक्सर लोग गर्मियों में ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं। कई बार इसे पीने से तबियत खराब होने लगती है और शरीर को कई नुकसान होते हैं।

गर्म पानी पीने के फायदे

कई समस्याएं ऐसी होती हैं, जिसमें गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर भी हेल्दी रहता है और सर्दी-खांसी से आराम मिलता है।

पाचन को दुरुस्त रखना

गर्मियों में गुनगुने पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसे पीने से पेट की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

चर्बी को कम करने में मददगार

गर्मियों में रोज गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी कम होने लगती है, जिससे मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द का सामना कर रहे हैं, तो गर्म पानी पिएं। इसे पीने से जोड़ों के दर्द से आराम मिलता है और सूजन भी कम होने लगता है।

सर्दी-जुकाम से राहत

गर्मियों में गर्म पानी पीने से सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में सूजन कम होने लगता है। वहीं, ठंडा पानी पीने से सर्दी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

स्किन पर आता है ग्लो

गर्म पानी पीने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगता है और मुंहासे, दाग-धब्बे, और त्वचा की सूजन कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ