जैतून का तेल खाना पकाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसे ऑलिव ऑयल के नाम से भी जाना जाता है।
रोजाना एक चम्मच जैतून का तेल पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में।
अगर आप रोजाना एक चम्मच जैतून का तेल पीते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी बीमारियां नहीं होती है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
जैतून का तेल वजन घटाने में भी मददगार है। अगर आप इसका सेवन रोजाना एक चम्मच करते हैं, तो इससे कैलोरीज जल्दी बर्न होती हैं।
जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसके सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
ऑलिव ऑयल सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को ग्लोइंग और बालो को मजबूत बनाता है।
अगर शरीर में सूजन है, तो ऑलिव ऑयल का सेवन करें। यह सूजन को कम करने में मदद करता है और जोड़ों में दर्द या गठिया जैसी समस्या को दूर करता है।
अगर आप रोजाना एक चम्मच जैतून का तेल का सेवन करते हैं, तो यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
जैतून का तेल के इन फायदों को जानकर आप भी इसका सेवन करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva