गर्मियों में अक्सर ठंडे ड्रिंक्स का सेवन किया जाता है। इन्हीं, ठंडे ड्रिंक्स में मिक्स फ्रूट लस्सी भी शामिल है। यह टेस्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी मानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में मिक्स फ्रूट लस्सी पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
मिक्स फ्रूट लस्सी में विटामिन-ए, विटामिन-बी12, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, प्रोबायोटिक्स और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग रोजाना मिक्स फ्रूट लस्सी पीते हैं, तो इससे उनका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है। यह लस्सी पोटेशियम का रिच सोर्स होती है।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। ऐसे में पेट को अच्छा रखने के लिए मिक्स फ्रूट लस्सी का सेवन किया जा सकता है। यह फाइबर का रिच सोर्स होती है।
इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आपको मिक्स फ्रूट लस्सी पीनी चाहिए। इस लस्सी में विटामिन-सी होता है और विटामिन-सी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है।
अगर आप मिक्स फ्रूट लस्सी पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए मिक्स फ्रूट लस्सी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।
गर्मियों में मिक्स फ्रूट लस्सी पीने से आपके शरीर को ये 5 शानदार फायदे मिलेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com