दूध अपने आप में एक सुपरफूड है। यह पीने में काफी टेस्टी होता है। सुबह खाली पेट दूध पीने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती हैं, बल्कि आपका पाचन भी बढ़िया रहता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे दूध में मिक्स करके पीने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको शहद के बारे में बता रहे हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-सी, कैल्शियम, तांबा, लोहा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए विटामिन-डी, विटामिन-बी12, फास्फोरस, आयोडीन, पोटेशियम, लैक्टोज, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होता है।
जो लोग रोजाना दूध में शहद डालकर पीते हैं, ऐसे लोगों का दिल लंबे समय तक हेल्दी रहता है। इसमें पोटेशियम होता है और पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको दूध में शहद मिक्स करके पीना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।
जो लोग वेट लॉस के लिए एक बढ़िया ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं, उन्हें एक बार दूध में शहद डालकर पीना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
जिन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, उनके लिए शहद वाला दूध किसी रामबाण से कम नहीं है। इससे डोपामाइन हार्मोन रिलीज होता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com