रोजाना लौकी का जूस पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan07, Jun 2024 02:30 PMjagran.com

लौकी का सेवन

लौकी में कार्बोहाइड्रेट, कैलोरी, प्रोटीन, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

लौकी का जूस पीने के फायदे

ऐसे में लौकी का जूस कई तरह से स्वास्थ्यवर्धक हो सकता है। आइए जानते हैं कि लौकी का जूस पीने से क्या फायदे होते हैं।

हार्ट हेल्थ बेहतर

अनेक तरह के पोषक तत्वों से भरपूर लौकी के जूस का रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

इसके साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। इसके चलते दिल से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी काफी कम हो जाता है।

पाचन शक्ति दुरुस्त

लौकी फाइबर से भरपूर होती है। ऐसे में लौकी का जूस पीने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अगर आपका पेट खराब रहता है तो लौकी का जूस रोजाना पिएं।

इम्यून सिस्टम स्ट्रांग

लौकी का जूस पीने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है और विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को काफी स्ट्रांग बनाता है।

होगा वेट लॉस

अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो लौकी का जूस पी सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वेट कम करने में मददगार माना जाता है।

आएगा नेचुरल निखार

अगर आप अपनी ग्लोइंग स्किन चाहते हो तो लौकी का जूस पिएं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने का काम करता है।

ऐसे में लौकी का जूस इन बीमारियों को दूर करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com