गर्मियों में लस्सी पीने से होते हैं जबरदस्त फायदे


By Ashish Mishra28, May 2024 06:00 AMjagran.com

लस्सी पीना

अक्सर लोग गर्मी के मौसम में लस्सी पीना पसंद करते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। आइए जानते हैं कि लस्सी पीने से क्या फायदे होते हैं?

लस्सी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कैल्‍श‍ियम, पोटेश‍ियम, विटामिन और फॉस्‍फोरस जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।

लस्सी पीने के फायदे

गर्मी के मौसम लोग लस्सी पीना पसंद करते हैं। अधिकतर लोग इसे खाना खाने के बाद पीना पसंद करते हैं।

पाचन में सुधार

लस्सी में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। इसे पीने से पाचन में सुधार होने लगता है और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होने लगती है।

शरीर को एनर्जी प्रदान करना

लस्सी में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। गर्मी के मौसम में लस्सी पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है।

शरीर को ठंडक प्रदान करना

तेज गर्मी के चलते लोग बेहाल हैं। तेज गर्मी से बचने के लिए लस्सी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

विटामिन की भरपाई करना

लस्सी में कैल्शियम, विटामिन डी, पोटैशियम, और विटामिन बी पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी दूर होने लगती है।

स्किन को हेल्दी रखना

लस्सी में विटामिन बी पाया जाता है। गर्मी के मौसम में लस्सी पीने से स्किन हेल्दी रहती है। इसके साथ ही, शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ