महिलाओं के लिए अमृत है इन पत्तों की चाय


By Farhan Khan24, Mar 2025 12:21 PMjagran.com

अमरूद की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व

अमरूद के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ये पत्तियां विटामिन-सी, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

महिलाओं के लिए अमृत होती है अमरूद के पत्तों की चाय

आज हम आपको बताएंगे कि अगर महिलाएं अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करती है, तो इससे उन्हें किन बीमारियों से राहत मिल सकती है? आइए इसके बारे में जानें।

वजन रहेगा कंट्रोल

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो महिलाएं रोजाना अमरूद के पत्तों से बनी चाय डाइट में शामिल करती है, उनका वजन कंट्रोल में रहता है।

पाचन रहेगा चकाचक

अमरूद के पत्तों की चाय में मौजूद फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाचन को चकाचक रखने के का काम करते हैं। कमजोर पाचन वाली महिलाओं को यह चाय जरूर पीनी चाहिए।

बाल झड़ने की समस्या से राहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही है, उनके लिए अमरूद के पत्तों की चाय किसी रामबाण से कम नहीं है।

स्किन रहेगी हेल्दी

स्किन को लंबे समय तक हेल्दी रहने के लिए अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन किया जा सकता है क्योंकि इस चाय में विटामिन, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

पीरियड्स का दर्द होगा कम

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए महिलाएं कई सारे उपाय आजमाती है। इन्हीं में अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करना भी शामिल है। इस चाय में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक है। ऐसे में इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय पी सकती है। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com