चने हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं। लोग इन्हें अलग अलग तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। चने खाने में भी काफी टेस्टी होते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप डाइट में भीगे चने का पानी शामिल करते हैं, तो इससे आपको किन 2 बीमारियों से निजात मिल सकती है? आइए इसके बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
चने प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, फास्फोरस, और राइबोफ्लेविन और नियासिन का रिच सोर्स होते हैं।
बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी इम्यूनिटी को वीक से स्ट्रांग बनाने के लिए रोजाना सुबह में भीगे चने का पानी पिएं। सामने विटामिन-सी होता है।
जिन लोगों का पेट आए दिन खराब ही रहता है। उन लोगों के लिए भीगे चने का पानी किसी अमृत से कम नहीं होता। इसमें मौजूद फाइबर पेट का पाचन अच्छा रखने का काम करता है।
इन दो परेशानियों के अलावा जो लोग रोजाना भीगे चने का पानी पीते हैं, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से मजबूत हो सकती है। इस पानी में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए अच्छा होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए चने का पानी पिया जा सकता है। यह पानी पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।
भीगे चने के पानी में आयरन पाया जाता है और आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। ऐसे में आपको रोज सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करना चाहिए।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com