मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इन्हीं मसालों में दालचीनी भी शामिल है। यह अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप डाइट में दालचीनी का पानी शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानें।
दालचीनी में विटामिन-ए, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, फाइबर, पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और सिनामाल्डिहाइड नामक यौगिक पाया जाता है।
अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दालचीनी का पानी पीना चाहिए। इस पानी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको दालचीनी का पानी पीना चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।
आज के इस डिजिटल युग में आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। आंखों के लिए दालचीनी का पानी किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता। यह पानी विटामिन-ए का रिच सोर्स होता है।
दालचीनी का पानी फाइबर से भरपूर होता है और फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है। आपको भी यह पानी रोजाना सुबह खाली पेट पीना चाहिए।
दालचीनी का पानी पीते समय इसकी मात्रा का खासतौर से ख्याल रखें। अगर आप इसे ज्यादा पीते हैं, तो आपको शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com