गाजर और अदरक का जूस पीने से इन बीमारियों की होगी छुट्टी


By Farhan Khan28, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

गाजर और अदरक का जूस

शरीर को हेल्दी रखने में अलग-अलग सब्जियों और मसालों का जूस अहम भूमिका निभाता है। गाजर और अदरक का जूस इन्हीं में से एक माना जाता है।

गाजर और अदरक का जूस पीने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना गाजर और अदरक का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

अदरक में मौजूद पोषक तत्व

अदरक में विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, जिंजरोल, एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी जैसे गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को निरोग रखता है।

गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गाजर किसी सुपरफूड से कम नहीं मानी जाती। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत

अगर आप रोजाना डाइट में गाजर और अदरक का जूस शामिल करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं। इनमें कैल्शियम होता है।

वीक इम्यूनिटी में रामबाण

गर्मियों में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप गाजर और अदरक का जूस पी सकते हैं क्योंकि यह विटामिन-सी का रिच सोर्स होता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। आपको अपने दिल का ख्याल रखने के लिए गाजर और अदरक का जूस पीना चाहिए।

आंखों को रखता है ख्याल

आज के इस डिजिटल युग में आंखों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है और आंखों के लिए विटामिन-ए से लिप्त गाजर और अदरक का जूस बेस्ट माना जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com