रोजाना पिएं तुलसी का पानी, होंगे अनगिनत फायदे


By Ashish Mishra19, Dec 2023 10:22 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

इस पौधे का धार्मिक कार्यों से लेकर हेल्थ तक काफी महत्व होता है। आइए जानते हैं कि तुलसी का पानी पीने से शरीर को क्या लाभ होते हैं?

तुलसी की पूजा करना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पौधे की पूजा करने से धन लाभ होता है। वहीं, उसका पानी पीने से हेल्थ को भी कई फायदे होते हैं।

तुलसी के पत्ते खाना

अक्सर लोग सिर दर्द होने या बुखार की समस्या होने पर तुलसी की पत्ती का सेवन करते हैं। ऐसा करने से बुखार दूर होने लगता है।

तुलसी का पानी पीना

रोजाना तुलसी का पानी पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। यह हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करता है।

पाचन को बेहतर करना

अगर आप पाचन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो तुलसी के पानी का सेवन जरूर करें। इससे पेट में जलन और एसिडिटी से आराम मिलने लगता है।

इम्यूनिटी बूस्ट में मदद करना

तुलसी की पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है और इंफेक्शन से भी बचाता है।

मेंटल हेल्थ को बेहतर करना

तनाव की समस्या का सामना कर रहे लोगों को तुलसी का पानी पीना चाहिए। इससे मानसिक हेल्थ बेहतर होने लगता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना

इसे कंट्रोल करने में तुलसी का पानी काफी कारगर होता है। आप इसे रोजाना सुबह खाली पेट पी सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ