फल हमारी सेहत के लिए हमेशा से ही फायदेमंद रहे हैं और इन फलों में केला सबसे आम है, जो बारह महीने आता है। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। केला पोषक तत्वों का भंडार होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप केले के छिलके से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कौन-से फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
केले के छिलके फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को निरोग रखते हैं।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दिल को हेल्दी रखने के लिए आप केले के छिलके की चाय पी सकते हैं। इसमें पोटेशियम होता है।
मानसून में अक्सर लोगों की इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए आप केले के छिलके की चाय पी सकते हैं क्योंकि यह चाय विटामिन-सी का रिच सोर्स होती है।
जिन लोगों का आए दिन पेट खराब होता है। उन लोगों के लिए केले के छिलके की चाय किसी अमृत से कम नहीं। इस चाय में मौजूद फाइबर पेट को चकाचक रखने का काम करता है।
अगर आपको हर छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है, तो इसके लिए आपको रोजाना केले के छिलके की चाय पीनी चाहिए। इसमें सेरोटोनिन हार्मोन होता है और यह हार्मोन स्ट्रेस कम करता है।
हालांकि आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना है कि केले की छिलके की चाय लिमिट में ही पिएं। यह चाय ज्यादा पीने से आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com