पुदीना से कौन-सी बीमारी ठीक होती है? जानें


By Ashish Mishra22, Aug 2023 04:58 PMjagran.com

पुदीना

पुदीने का सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि पुदीने का सेवन करने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।

हाइड्रेट रहना

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं पानी में पुदीना मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट बना रहता है।

एलर्जी से छुटकारा

अगर आपके आंख, नाक और कान में एलर्जी की समस्या हो रही है तो पुदीने का सेवन करना काफी फायदेमंद होगा। इससे एलर्जी की समस्या दूर होने लगती है।

इम्यूनिटी मजबूत करना

पुदीने को नींबू और नारियल के पानी के साथ पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा शरीर में पर्याप्त एनर्जी बनी रहती है।

पाचन

पूदीने के सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती है। इसे काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से पेट के दर्द को कर किया जा सकता है।

खांसी से राहत

अगर आपको खांसी की जुकाम की समस्या है तो पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे खांसी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल

ब्लड प्रेशर से बचने के लिए पुदीने का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। वहीं ब्लड प्रेशर के मरीज पुदीने का सेवन करके इसे कंट्रोल में रख सकते हैं।

बैक्टीरिया से सुरक्षा

शरीर को बैक्टीरिया के इंफेक्शन से बचाने के लिए पुदीने का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ