रोजाना खाली पेट बेल पत्र के पत्ते चबाने से मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे


By Farhan Khan28, Jun 2025 11:23 AMjagran.com

बेलपत्र के पत्ते होते हैं हेल्दी

बेल पत्र पूजा-पाठ के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। बेलपत्र के पत्ते का इस्तेमाल सदियों से औषधि के रूप में किया जाता रहा है। ये पत्ते शरीर को निरोग रखते हैं।

बेलपत्र के पत्ते चबाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट बेलपत्र के पत्ते चबाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बेल पत्र में मौजूद पोषक तत्व

बेलपत्र में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी1, विटामिन-बी6, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आप खाली पेट बेलपत्र के पत्ते चबा सकते हैं। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

आज के समय में कम उम्र में ही लोगों की हड्डियां वीक होने लगी है। अपनी हड्डियों को सरिया बनाने के लिए आपको खाली पेट बेलपत्र के पत्ते चबाने चाहिए।

आंखों के लिए रामबाण

डिजिटल युग में अपनी आंखों को हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। आपको अपनी आंखें हेल्दी रखने के लिए खाली पेट बेलपत्र के पत्ते खाने चाहिए। इन पत्तों में विटामिन-ए मौजूद होता है।

पेट हो जाएगा अच्छा

गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब रहता है। अगर आप भी खराब पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको बेलपत्र के पत्ते खाने चाहिए। आपकी समस्या का निदान हो जाएगा।

वीक इम्यूनिटी होगी बेहतर

जब किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी वीक हो जाती है, तो इंसान बार-बार बीमार होने लगता है। अपनी इम्यूनिटी के लिए आपको डाइट में बेलपत्र के पत्ते शामिल करने चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com