स्वस्थ से लेकर वास्तु तक लौंग के काई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि घर में लौंग जलाने से क्या लाभ होता है?
इसके अनुसार, पूजा-पाठ में देवी-देवताओं को लौंग चढ़ाना शुभ होता है। इसके अलावा इससे कई उपाय भी किए जा सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लौंग जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने लगती है।
अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो रात में सोते समय एक कटोरी में कपूर के साथ लौंग जलाएं। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
अगर आप रोगों से पीड़ित हैं तो घर में कपूर के साथ लौंग जलाएं। ऐसा करके आप रोगों से छुटकारा पा सकते हैं।
जल्द परेशानियाें से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार को मंदिर में लौंग जलाना चाहिए। इससे घर का क्लेश दूर होने लगता है।
अगर आप दुश्मनों को सामना कर रहे हैं तो मंगलवार के दिन कपूर के साथ 5 लौंग जलाएं। इसके बाद राख को माथे लगाने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।
घर में लौंग जलाने से वातावरण शुद्द होने लगता है। ऐसा करने से कई तरह के रोग भी दूर होने लगते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ