सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है। पूजा-पाठ के दौरान भगवान को प्रसन्न करने के लिए शंख बजाई जाती है। इसे बजाने से कई समस्याएं दूर होने लगती हैं।
अक्सर घरों में सुबह-शाम पूजा होती है। इस दौरान शंख बजाना शुभ माना जाता है। रोजाना सुबह-शाम शंख बजाने से कई फायदे होते हैं।
रोजाना पूजा करने और शंख बजाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। इससे धार्मिक के साथ शारीरिक लाभ भी होता है।
शंख ध्वनि से पूजा-पाठ में मन लगता है। ऐसी मान्यता है कि घर में पूजा के समय शंख बजाने से सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।
रोजाना पूजा करते समय शंख बजाने से मन में सकारात्मक विचार आने लगते हैं। इससे आपको मानसिक तनाव भी दूर होने लगता है।
आयुर्वेद के अनुसार, शंख बजाने से पथरी समेत कई बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा आसपास के कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि शंख में मां लक्ष्मी का निवास रहता है। इसे रोजाना सुबह शाम पूजा के दौरान बजाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
वास्तु के अनुसार, शंख को भगवान विष्णु की प्रतिमा के दाईं तरफ रखना चाहिए। इसके अलावा घर की उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में रख सकते हैं।
देवी-देवता को प्रसन्न करने और पूजा-पाठ मे उपयोग होने वाली चीजों को बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ