सुबह खाली पेट तेजपत्ता का पानी पीने से शरीर को मिलेंगे ये फायदे


By Priyam Kumari05, Aug 2025 04:00 PMjagran.com

किचन के खास मसाले

हमारी रसोई में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

तेज पत्ते के फायदे

ऐसे में किचन में मौजूद तेज पत्ते का पानी पीने से शरीर में कई बदलाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

पाचन तंत्र को बनाएं मजबूत

तेजपत्ता का पानी सुबह पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। पेट फूलना, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

वजन घटाने में मददगार

तेज पत्ते का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। वजन घटाने वालों के लिए यह नेचुरल उपाय है।

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए तेजपत्ता फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

तेजपत्ता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है।

स्किन-बालों के लिए अच्छा

तेजपत्ता का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा साफ रहती है और बालों के लिए भी अच्छा होता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

एक गिलास पानी में 1-2 तेजपत्ते उबालें। फिर इसे छानकर गुनगुना पिएं। इसे रोजाना खाली पेट पिएं।

इन फायदों को जानकर आप भी तेज पत्ते का पानी पिएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva