रात को गुनगुने पानी से नहाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan09, Dec 2025 02:28 PMjagran.com

गुनगुने पानी से नहाना

रोजाना नहाना बेहद जरूरी है। इससे आपका तन और मन दोनों हेल्दी रहते हैं। सर्दियों में हम कम ही नहाते हैं क्योंकि हमें ठंड बहुत लगती है। ऐसे में आपको गुनगुने पानी से नहाना चाहिए।

गुनगुने पानी से नहाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात को गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

स्ट्रेस से निजात

जिन लोगों को हर छोटी छोटी बात पर स्ट्रेस होने लगता है। ऐसे में उन लोगों के लिए रात में गुनगुने पानी से नहाना रामबाण साबित हो सकता है क्योंकि इससे कोर्टिसोल का लेवल काफी हद तक कम हो सकता है।

नींद की समस्या से राहत

जो लोग रोजाना सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाते हैं, तो इससे उन्हें नींद की समस्या से राहत मिल सकती है क्योंकि इससे मेलाटोनिन हार्मोन के सीक्रेशन को एक्टिव होने में मदद मिलती है।

चेहरे में निखार आना

सर्दियों में  गुनगुने पानी से नहाने से त्वचा के पोर्स खुलते हैं। स्किन के पोर्स खुलने से इसकी गहरी सफाई होती है और धूल-मिट्टी व एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाते हैं। आपका चेहरा चमकदार बनने लगता है।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रात में गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे आपका दिल निरोग रहेगा।

मांसपेशियों के दर्द में रामबाण

रोजाना सर्दियों में गुनगुने पानी से नहाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com