हाथ-पैरों पर तिल का तेल लगाने के फायदे


By Akshara Verma17, Jun 2025 08:00 AMjagran.com

तिल का तेल लगाने के फायदे

तिल का तेल हाथ-पैरों को कई तरह के फायदे देता है। यह जोड़ों के दर्द में आराम, त्वचा को मॉइस्चराइज और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। आप इसे रोज लगाए।

जोड़ों के दर्द में आराम

तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में काफी मददगार साबित होते है।

त्वचा को मॉइस्चराइज करना

तिल का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

क्या आप जानते हैं तिल के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति होती है। आप इसे रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।

मांसपेशियों में आराम

अगर आप मांसपेशियों के दर्द से जूझ रहें हैं, तो आप तिल के तेल से मालिश करें। यह सभी मांसपेशियों को आराम देता है। साथ ही, शरीर की सभी थकान को दूर करता है।

फटी एड़ियों में सुधार

अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हो चुके हैं, तो आप तिल का तेल को जरूर इस्तेमाल करें। यह फटी एड़ियों को ठीक करने के साथ उनके दर्द में भी राहत देता है।

नींद में सुधार

रात में बेहतर नींद लेने के लिए आप तिल के तेल को हाथ-पैरों पर लगाकर मालिश करें। यह दर्द को कम करने के साथ आपके हाथ-पैरों को भी आराम देगा। साथ ही, नींद भी अच्छी आती है।

हाथ-पैरों पर तिल के तेल को लगाने के आप इन फायदों को लाभ उठा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik