बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म में एक्टर वकील सी शंकरन नायर का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ केस लड़ा।
बता दें कि 13 अप्रैल 1919 में अंग्रेजी हुकूमत ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में सैकड़ों भारतीयों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाईं। यह इतिहास के लिए बहुत दुखद दिन माना जाता है।
दरअसल, 25 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर केसरी चैप्टर 3 रिलीज होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र हो चुका है।
साल 1977 में आई फिल्म 'जलियांवाला बाग' का निर्देशन बलराज ताह ने किया है। यह फिल्म काफी लंबे समय तक चर्चित फिल्म रही है। इस फिल्म में परीक्षित साहनी, विनोद खन्ना, संपूर्ण सिंह गुर्जर, शबाना आजमी और दीप्ति नवल जैसे कलाकार हैं।
फिल्म 'रंग दे बसंती' साल 2006 में सिनेमाघरों में आई थी। यह मूवी भी जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी हैं।
जलियांवाला बाग की कहानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में भी दिखाई गई है। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। फिल्म में अजय देवगन, अमृता राव और राज बब्बर मुख्य रोल में हैं।
विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' साल 2021 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय क्रांतिकारी उधम सिंह पर आधारित है।
वैसे तो 'फिल्लौरी' रोमांटिक-हॉरर जॉनर की फिल्म है, लेकिन इसमें भी जलियांवाला बाग की कहानी को दिखाया गया है।
भारतीय क्रांतिकारी फिल्मों से जुड़ी तमाम खबरों को देखते और पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb